फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
farmers
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट के सौजन्य से खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। एसजेवीएन के निगमित सामाजिक दायित्व नीति के तहत आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट की ओर से हिमालयन जैविक कृषि उत्पादन अनुसंधान और विकास संगठन, खनेरी रामपुर के माध्यम से 48 किसानों को कार्यक्रम में जैविक कृषि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता प्रतिभागियों को जैविक कृषि, फसलों के लिए तैयार करने के विविध तरीके आदि के बारे में जानकारी देंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक सीएसआर मनमोहन वर्मा, प्रबंधक सीएसआर कौशल्या नेगी, आरएस मिन्हास और उपप्रधान ग्राम पंचायत खरगा रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें