फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया से कैसे जुड़ेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र के लोग डिजिटल इंडिया से कैसे जुड़ पाएंगे, जब उन्हें सुविधाओं के नाम पर कुछ न मिले। 12/20 क्षेत्र की देवठी, कृहल और मुनिष पंचायतों के हजारों लोगों को आज दिन तक बैंक की कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर तकलेच या फिर रामपुर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। तीन पंचायत के लोगों को पिछले कई वर्षों से बैंक की सुविधा नहीं मिल पाई है। बीते एक दशक से क्षेत्र के लोग यहां बैंक खोलने की मांग कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए देवठी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलने की स्वीकृति मिल चुकी थी। बैंक स्थापित करने को लेकर बैंक अधिकारी के निर्देशानुसार भवन की व्यवस्था भी कर ली गई थी। इसके बाद बैंक अधिकारी ने यहां आकर निरीक्षण भी किया। लेकिन क्षेत्र के हजारों लोगों को अभी तक बैंक सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे 12/20 क्षेत्र के लोगों को तकलेच और रामपुर आकर बैंक संबंधी कार्य निपटाने पड़ रहे हैं। लोगों को समय के साथ-साथ वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन देवठी के अध्यक्ष नरोत्तम बेश्टू, शिवराम शर्मा, मस्त राम जिष्टू, दुर्गा सिंह, सुरजन नेगी, सागर दास, रेवा नंद, सोहन लाल, गोपाल, जवाहर मुखिया, गौतम सैन, देवी दास, राम नाथ और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बैंक की सुविधा न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और पीएनबी प्रबंधन से देवठी में जल्द से जल्द बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। उधर, रामपुर स्थित पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि देवठी में बैंक की शाखा खुलने के लिए लाइसेंस मिल चुका है। अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर देवठी में पीएनबी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें