फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधू स्कूल के मेधावीं हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संधू स्कूल में मेधावी नवाजे
विज्ञापन

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किया आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। वंदेमातरम और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीपीई नरेंद्र कंवर ने मंच का संचालन किया और विद्यार्थियों को कविता के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में अंजना, मनीषा, काजल, नीलम, रोहित, सुशील, अंजलि, साहिल, सुमन ठाकुर, देव्यानी, स्मृति, सौरव, निखिल, दीया, काजल, रुचित, महक, ज्ञान देवी, रुचि को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कबड्डी के लिए प्रियंका, राहुल, कल्पना, अंशू, प्रतिमा और खो -खो में शिक्षिका, रिचिका, मनोज, प्रियंका, निखिल, विक्की, काजल को नवाजा। बॉक्सिंग में अतुल, एथलेटिक्स में राहुल, निखिल, मनोज को पुरस्कृत किया गया। खेल के लिए विक्की, सुमित, अखिल, महक को भी पुरस्कृत किया। हैड ब्वॉय का राहुल और हैड गर्ल का खिताब सुमन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें