फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारहवीं के विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा के बारे चर्चा करते विद्यार्थी: संवाद
विज्ञापन
. नोडल अधिकारी ने पदम छात्र स्कूल और कन्या स्कूल रामपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

. विद्यार्थी बोले- प्रश्नपत्र में पूछे गए थे कठिन सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत सोमवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। रामपुर और किन्नौर में करीब 52 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। नकल को कोई मामला सामने नहीं आया है। रामपुर के नोडल अधिकारी सुरेश कुमार की टीम ने पदम छात्र स्कूल रामपुर और कन्या स्कूल रामपुर का निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की गणना करने और उत्तर पुस्तिका पर अपने विचरण भरने के लिए दिए गए। परीक्षा में प्रश्न पत्र ए, बी, सी सीरीज में उपलब्ध करवाए गए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। रामपुर स्कूल के रोहित, रेखा, सान्या, राहुल और सोनिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई। परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन पूछे गए थे। हालांकि, उनका पेपर अच्छा हुआ है। 10 मार्च को बारहवीं कक्षा की समाज शास्त्र और दसवीं कक्षा की 11 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। नोडल अधिकारी सुरेश कुमार नेगी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है। नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं। नकल का कोई केस नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें