फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड को 1.23 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Fri, 12 May 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण करते हुए।
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र में अनेक अनछुए पर्यटन स्थल हैं जहां पर बुनियादी सुविधाएं विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को घर द्वार पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार देर सायं बागा सराहन में जनसभा में यह बात कही।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्र में 1.23 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने लूहरी में वन विभाग के 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित डीएफओ आवास, लूहरी में ही 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग के अतिरिक्त कार्यालय भवन, रेमू में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार भवन और 28 लाख रुपये की लागत से बागा सराहन में निर्मित वन विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया।
सीपीएस ने श्रीखंड महादेव के बेस कैंप सिंहगाड में शुक्रवार को 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने सिंहगाड में देवदार का पौधा भी रोपित किया। जाओं में भेखली एवं शेलेशनी माता मंदिर और सिंहगाड गिरचाडू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों का एक समान विकास के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा ही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। कहा कि निरमंड उपमंडल के अर्सू में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए 50 बीघे से अधिक जमीन का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

डे बोर्डिंग स्कूल के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बागा सराहन से बठाड़ वाया बशलेऊ मार्ग को पुन: बहाल कर बशलेऊ तक ब्राइडल पाथ का निर्माण करने के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए। बागा सराहन से बशलेऊ तक गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। बशलेऊ जोत में पैराग्लाइडिंग सहित साहसिक खेलों की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। प्रदेश सरकार भांग की खेती को कानूनी रूप देने पर विचार कर रही है।
भांग से अनेक औषधियों के निर्माण सहित कई उत्पादों को तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। इससे पूर्व उन्होंने कई महिला मंडलों को 25,000 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम मनमोहन सिंह, अजीत ठाकुर, डॉ. चमन, विकास ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, ओम प्रकाश और रणजीत सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें