रोहड़ू। जिला शिमला खेल सांस्कृतिक व पर्यावरण संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहड़ू जोन की 38 टीमें भाग लेगी। स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए रोहड़ू जोन की कमेटी का गठन कर दिया गया है। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह बात रोहड़ू के परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एचपीएससीईए रोहड़ू जोन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप चौहान व महासचिव विक्रम सेन ने कही।
उन्होंने बताया कि रोहड़ू में क्रिकेट प्रतियोगिताएं 17 अक्तूबर से शुरू होंगी। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में ही जोन के सभी क्रिकेट मैच करवाए जाएंगे। एचपीएससीईए के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर रोहड़ू जोन की कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। जिसमें बलराज को मुख्य सलाहकार, बृज लाल शर्मा को प्रबंधक सचिव, प्रदीप ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील चौहान, रवि रावत, रंजीत रौनी, चेतन अतरेटा, राविंद्र ठाकुर, राज यशवंत मच्छान, राजिंद्र चौहान, सचिन नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जीवन ठाकुर, नृप कायथ, अशोक राक्टा को सचिव बनाया गया है। ललित ठाकुर, सुरेश रेटका, कपिल देव, दलीप शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में शशि नारटा, रजनीश ठाकुर, आकर्ष दत्ता, संजय चौहान, नीरज दुल्टा, जौनी शमेट, वरूण पामटा, नरेश शर्मा, अंकुश कुमार, कांति लाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। स्पर्धा में भाग लेने के लिए 38 टीमों का पंजीकरण हुआ है। टीमों को दो पूल में बांटा गया है। जिसमें शील, करासा, शरोग, भलूण, लोयरकोटी, एमसी रोहड़ू, बुठारा, शेखल, दलगांव, बूठ, खशकंडी, रंटाड़ी, कुठ़ाड़ा, बराड़ा, अढ़ाल, समरकोट, केवली, करासा, भमनोली, बराल,समोली, गावणा, खंगटेड़ी, कुठाड़ा-ए, बशला, मांदली, जय दुर्गा सोसाइटी रोहड़ू, संदौर, धारा, बलसा, मंडारली, जगोठी, मेलठी, शलान, कुठाड़ा-सी टीमें शामिल हैं।