फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में युवा क्लब निचार ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

में युवा क्लब निचार ने मारी बाजी
सांगला (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र रिकांगपिओ, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से निचार खंड में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला परिषद उपाध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान खंड के विभिन्न क्लबों से आए खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल और बास्केटबॉल आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में युवा क्लब निचार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं युवक क्लब कंगोस द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवा क्लब निचार प्रथम और बास्केटबॉल प्रतियोगिता में युवक मंडल निचार और युवक मंडल बरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि जिप उपाध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में मौजूद युवाओं से नशे की प्रवृति से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवी हिम भारती और मोनिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें