फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान

विज्ञापन
दो मंजिला मकान में बुधवार रात लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के तहत आने वाली बनाहर पंचायत के कंडा गांव में बुधवार रात को आग लगने से एक दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन करने में जुट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनाहर पंचायत के कंडा गांव में बुधवार रात को टेकचंद और ज्वाहर लाल के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में मकान में रखा सारा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही कुमारसैन से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मकान जल चुका था। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता और नायब तहसीलदार लेखराज कश्यप ने मौके पर जाकर आग की भेंट चढ़े मकान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, तिरपाल और कंबल प्रदान किए। प्रशासन की टीम आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें