फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के वार्ड आठ में पार्किंग, न रास्तों में रेलिंग
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की भी नहीं सुविधा, अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर
बच्चों को खेलने के लिए मैदान तक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर नगर परिषद के नए बने वार्ड आठ में समस्याओं के अंबार हैं। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है। लोगों की मांग पर नगर परिषद ने सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए 19 करोड़ बजट का प्रावधान किया है, लेकिन अभी तक एक ही करोड़ बजट आने से सीवरेज का काम अधर में लटका हुआ है। इस वार्ड में न पार्किंग की सुविधा, न बिजली और न ही रास्ते में रेलिंग की सुविधा है। वार्ड एनएच-5 के आगे-पीछे होने से कई रसूखदारों ने एनएच पर अवैध कब्जा जमा कर रखा है, जिसके चलते यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि वार्ड आठ में बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान और वाहनों के लिए पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वार्ड के बच्चे घर में दुबकने को ही मजबूर हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहां एनएच में नियमों को ताक पर रखकर वाहन पार्क किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को रामपुर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वार्ड में बिजली के अघोषित कटों की मार भी जनता को झेलनी पड़ रही है। वार्ड में कई स्थानों पर रास्तों में रेलिंग नहीं लगी है, जिसे दुरुस्त करने में नगर परिषद नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ के हेंमत शैली, जगदीश भलूनी और सुरेश थापर ने कहा कि वार्ड नंबर आठ में पार्किंग, बिजली और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर परिषद से वार्ड की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। उधर, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया कि सीवरेज की समस्या का जल्द हल किया जाएगा सीवरेज के लिए 18 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है गया, जिसमें एक करोड़ बजट आ चुका है। जल्द आइपीएच विभाग को काम शुरू करने के लिए बोल दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें