ब्रौ (रामपुर बुशहर)। एनएच 305 जलोड़ी जोत के पास सोमवार रात को हुई हल्की बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। इसके चलते आनी और निरमंड के लोगों को अपने जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बुधवार को एनएच बहाल हो गया।
एनएच बाधित होने से यात्रियों को वाया मंडी होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण के मजदूरों ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। बुधवार को आनी से कुल्लू जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राधिकरण के मजदूरों ने जलोड़ी जोत के पास एनएच बहाल कर आनी उपमंडल के लोगों को राहत प्रदान की है। परिवहन निगम डिपो रामपुर के आरएम जगरनाथ ने कहा कि जलोड़ी जोत के पास बाधित मार्ग बुधवार को खुल गया है। अब आनी से कुल्लू के लिए वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।