रिकांगपिओ (किन्नौर)। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के 120 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक का वेतन 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज और बायोडाटा के साथ 4 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय भावानगर और 6 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में पूर्वाहन 11:00 बजे पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।