फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारियों को भी मिले जोखिम और मोबाइल भत्ता : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने बिजली बोर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नाक तले कुछ षड्यंत्रकारी तत्वों ने बोर्ड मुख्यालय के अकाउंट विभाग पर पूरी तरह से कब्जा किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने चेताया कि यदि प्रबंधन उनकी जायज मांगों को नहीं सुनता है तो शीघ्र ही बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस का घेराव किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन द्वारा दिए गए आदेशों को दरकिनार करते हुए मौखिक आदेश मंडलों को दिए जा रहे हैं और उनका पालन करवाया जा रहा है। ग्रेड-पे में तकनीकी कर्मचारियों से रिकवरी की बात कह दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। शरारती तत्वों द्वारा अपने द्वारा सेवा पुस्तिका में सत्यापन को पलटा जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन को प्रेस के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उत्पादन विंग में भी तकनीकी कर्मचारियों को अन्य विंग की भांति जोखिम भत्ता और मोबाइल भत्ता प्रदान किया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में कार्य कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को जनजातीय भत्ता और ओवर स्टे भत्ता भी जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन उनकी जायज मांगों को नहीं सुनता है तो शीघ्र ही बोर्ड मुख्यालय घेराव होगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ से विद्युत बोर्ड प्रभारी विपिन कुमार डोगरा, जिला किन्नौर व लाहौल-स्पीति प्रभारी यशपाल हेटा, कार्यकारी अध्यक्ष नेक राम ठाकुर, राम प्रकाश परिहार, मदन ठाकुर, संजय चौहान, पूर्णचंद ठाकुर, देविंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें