म्यूजिकल रेस में रिदंयान रहे प्रथम
केपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स डे और वार्षिक समारोह की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटेश्वर पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्पोट्र्स डे और वार्षिक समारोह की धूम रही। समारोह में अनिश सोनी, पिंकी ठाकुर और देवराज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मेधाधी छात्रों को सम्मानित किया।
एलकेजी क्लास म्यूजिकल रेस में रिदंयान प्रथम, कार्तिक द्वितीय, यूकेजी फ्रॉग रेस में अंशिका प्रथम और मानव ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैलेंस रेस में आरुष प्रथम, अरनव द्वितीय और थ्रेड रेस में कशिश प्रथम और हर्षिल द्वितीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग के कबड्डी सब जूनियर मुकाबले में सरोजनी हाउस ने पहला और इंदिरा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर वर्ग में सरोजनी हाउस ने पहला और कल्पना हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग के कबड्डी सब जूनियर मुकाबले वर्ग में इंदिरा हाउस ने पहला, सरोजनी हाउस ने दूसरा, जूनियर वर्ग में कल्पना हाउस ने पहला, इंदिरा हाउस ने दूसरा, सीनियर वर्ग में कल्पना ने पहला और सरोजनी हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल स्पोर्ट्स एक्टिविटी इंचार्ज इशांत और सभी शिक्षक मौजूद रहे।