फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर सज रही रामपुर की सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर सज रही रामपुर की सब्जी मंडी
विज्ञापन

दूरदराज से रामपुर पहुंचने वाले सब्जी विक्रेता परेशान
सब्जी से लगे वाहनों को पार्क करने के लिए जगह ही नहीं
वर्षों बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई सब्जी मंडी की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र के हजारों किसानों और बागवानों को वर्षों से आधुनिक सब्जी मंडी का इंतजार है। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने सब्जीमंडी के निर्माण के लिए दत्तनगर पंचायत में स्थान चयनित किया था, वहीं इसके बाद रामपुर के वार्ड नंबर 8 डकोलढ़ में इसे बनाने की योजना बनी। इन कवायदों के बावजूद आज दिन तक सब्जी मंडी के निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में है। अभी मौजूदा समय में रामपुर और कुल्लू जिले के हजारों किसान-बागवान परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
वर्तमान समय में रामपुर इंदिरा मार्केट स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद फरोख्त हो रही है। यहां वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जी उत्पादक नेशनल हाईवे पांच पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में बेतरतीब तरीके से पार्क हुए ये वाहन रोजाना लंबे जाम का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद न तो प्रशासन, न सब्जी मंडी प्रबंधन और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से यहां जाम से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों से सब्जी से भरे वाहन लेकर रामपुर की पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचते हैं। यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जी विक्रेता एनएच पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। क्षेत्र के सतीश कुमार, कर्मा नेगी, दिनेश, राकेश चौहान, हेमराज शर्मा, मनसुख, अशोक कुमार और सुनील चौहान सहित अन्य सब्जी उत्पादकों के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। छोटी सी सब्जी मंडी में भी खरीद फरोख्त की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से रामपुर में जल्द नई सब्जी मंडी का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सब्जी व्यापारमंडल रामपुर के अध्यक्ष गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी बेचने आने वाले सब्जी उत्पादकों को पार्किंग नहीं मिलने के कारण चालान भुगतने पड़ते हैं। सब्जी मंडी पहुंचने वाले ग्रामीणों के लिए न तो यहां शौचालय की व्यवस्था है और न ही ठहरने की। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतें झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि उक्त स्थान पर पार्किंग का कोई विकल्प नहीं है। सब्जी मंडी के साथ पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही इन सब्जी उत्पादकों को भी इस पार्किंग से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें