फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू के अंतर्राज्य बस अडडे में नहीं यात्रियों के लिए खानपान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नए बस स्टैंड पर जलपान की सुविधा नहीं
विज्ञापन

रोहड़ू में अड्डे के उद्घाटन के नौ माह बाद भी नहीं खुल सकीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नए बस अड्डे के उद्घाटन के नौ माह बाद भी लोगों को यहां पर जलपान की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोहड़ू के नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे में करीब आठ दुकानें, एक रेस्टोरेंट व पांच बूथ की दुकानें बनाई गई हैं। बस स्टैंड का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 17 सितंबर 2017 को किया।
परिवहन निगम की ओर से दुकानों व स्टॉलों की नीलामी के लिए लोगों से 500 रुपये के फॉर्म के साथ आवेदन मांगे गए। बस स्टैंड में इन दुकानों के लिए करीब 70 लोगों ने आवेदन किए हैं। नौ माह बीतने के बाद भी दुकानों की नीलामी नहीं हुई। यहां से करीब 100 से अधिक रूटों पर बस सेवाएं चल रही हैं। बसों के लिए हर दिन सैकड़ों लोग आते जाते रहते हैं। बस अड्डे से बाजार करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। बस स्टैंड में लोगों को जलपान तक की कोई व्यवस्था नहीं। बस में रात के समय रोहड़ू पहुंचे सुरेश चंदेल, प्रीतम सिंह, राकेश कंवर ने बताया कि बस स्टैंड में महिलाओं व बच्चों के साथ सफर के दौरान जलपान की सुविधा न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने बताया कि आठ महीने पहले नए बस स्टैंड में दुकानों के लिए आवेदन किए गए। अभी तक दुकानों की नीलामी नहीं हुई। पुराने बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही बंद होने के बाद करीब आधा दर्जन व्यापारियों का कारोबार ठप है। अब नए बस स्टैंड में दुकानों का आवंटन नहीं हो रहा। लोगों ने सरकार से नए बस अड्डे पर जलपान की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानाें के लिए निगम के पास आवेदन पहुंचे हैं। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा रही है। इसके बाद लोगों को बस स्टैंड पर जलपान सहित सभी सुविधा मिल जाएगी।
-अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें