फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर उखड़े डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ हड़ताल पर चला गया है। डाक सेवकों ने डाक का आदान-प्रदान, जमा व निकासी पूरी तरह से बंद कर दी है। कमलेश चंद्रा कमेटी रिपोर्ट व आठ घंटे कार्यकाल के नियम को लागू न करने पर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ रोहड़ू उपमंडल के संगठन सचिव बलबीर सिंह, प्रेस सचिव राज पांडेय ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान डाक का वितरण नहीं किया जाएगा। खातों से राशि जमा करने व निकाले का कार्य भी नहीं होगा। लंबे समय से चल रही डाक सेवकों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में उनको मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। इस दौरान रीतु, नूतन, ज्योति, प्रोमिला, बबीता, उर्मिला, सरोज, विमला देवी, केसर सिंह, लेकिंद्र, खेमराज, रिचपाल, पदम सिंह, बृजलाल, बुद्धनाथ, संधीरा, नेहर सिंह, पन्ना लाल, जोगिंद्र सिंह, मेहर चंद, रामानंद, गोविंद, पुरुषोत्तम, ठाकुर सैन, कमलानंद, पदम देव, अमर नाथ, चैन सिंह, जगदीश, रविंद्र सिंह, सुखदेव शर्मा, विपिन लाल, रविंद्र, विनोद सहित कई ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें