अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद निरमंड खंड के मतदाताओं के लिए वीरवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। आनी विस के विधायक किशोरी लाल सागर ने लोगों का सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने और विस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
निरमंड बस अड्डे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक किशोरी लाल का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता जोश के साथ विधायक के साथ रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। विधायक ने स्थानीय जनता का धन्यवाद किया। कहा कि अब मेरी काम करने की बारी है। हिमाचल दिवस आनी में मनाना सौभाग्य की बात है। कहा कि रामपुर विद्युत परियोजना की प्रभावित पंचायतों को उनका हक दिलाया जाएगा। परियोजना से प्रभावित हुई सात पंचायतों के विकास को तरजीह दी जाएगी। जल्द ही निरमंड खंड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार पहले दिन से ही हिमाचल की जनता के लिए काम कर रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने वादा किया है कि इस क्षेेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां रोपवे लगाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, निरमंड पंचायत समिति अध्यक्षा बिंदु देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश भार्गव ने भी जनता को संबोधित किया।
इस मौके पर गंगा राम चंदेल, योगेश भार्गव, जीवन चौहान, दुनी चंद, बिंदु देवी, पप्पी बिष्ट, जनका देवी, पुष्पा, अशोक ठाकुर, सोहन बंसल, चमेलु देवी, चंद्रकांता नेगी, विकास, एलआर ठाकुर, लीला चंद, विक्रांत भारद्वाज, प्रीतम देव, लोकेश शर्मा, तेज प्रकाश, प्रताप ठाकुर, नेसू राम विमल, बृज लाल ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, चवित्र ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, सरोज ठाकुर, विनीत मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
000