फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमते स्कूल के होनहारों को नवाजा

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल होमते में वार्षिक समारोह के दौरान स्कूली छात्रांए कार्यक्रम पेश करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)
किन्नौर जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल होमते का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मैसर्ज. रमेश पन विद्युत परियोजना ट्रांसमिशन के परियोजना प्रबंधक रवि बिष्ट बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कटगांव वार्ड देवा सिंह चारस, उपप्रधान ग्राम पंचायत काफनू गुलाब चंद नेगी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल मुख्याध्यापक तेजिंद्र नेगी ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के अथक परिश्रम और छात्रों के मेहनत के कारण शिक्षा क्षेत्र में होमते स्कूल पूरे क्षेत्र में मिसाल के तौर पर उभरा है। इससे दूसरे स्कूलों को भी सीख लेने की आवश्यकता है। यही कारण है कि विद्यालय ने दूसरी बार जिले का जवाहरलाल नेहरू सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार प्राथमिक स्तर पर पचास हजार रुपये और ट्रॉफी हासिल किया। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग में वैभव और बालिका वर्ग में निधि को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वजीत हुरूम को स्टूडेंट आफ द ईयर चुना गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित मेहमानों, अभिभावकों, ग्रामीणों सहित छात्रों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पंचायत सदस्य ठाकुर मनी, प्यार मनी, अनुराधा, केंद्र मुख्य अध्यापक यांगपा बंसीलाल, अध्यापक तेजिंद्र नेगी, सतीश नेगी, गौतम नेगी, अनिल नेगी, जगननाथ, सविता नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय नेगी सहित अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में दिव्यांशी, एलीना, कर्तव्य, परिधिति, वैभव, अमृता सिंह, अभिधि भंडारी, अरुण कुमार, विश्वजीत, निधि नेगी, विमांशा, आयुष्मान, विश्वजीत, पारूल जिंटा, कृष नेगी और अर्पण को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें