फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल पहुंचे एसडीएम, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुुर के एसडीएम ने वीरवार को महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर की व्यवस्था सुधारने के फरमान दिए। अस्पताल की साफ-सफाई पर भी अस्पताल प्रशासन को विशेष रूप से गौर करने को कहा गया है। एसडीएम ने खनेरी अस्पताल में 24 घंटे खुले रहने वाले इमरजेंसी वार्ड खोलने को कहा है। इसमें उपयुक्त संख्या में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम निपुण जिंदल ने खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा और सीडीपीओ रामपुर अजय बदरेल के साथ वीरवार को खनेरी अस्पताल परिसर का जायजा लिया और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए कारगर कदम उठाने को कहा। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर सुधार के निर्देश दिए और विस्तारों की सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। इसके अलावा अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग को नया कमरा देने के फरमान दिए। अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लेबर रूम में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति बहाल रखने को कहा। इसके लिए लेबर रूम में इनवर्टर उपलब्ध करवाने को भी कहा है। लेबर रूम में शिशु कार्डल सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही रोगी कल्याण समिति का लेखे-जोखे में पारदर्शिता लाने के साथ आकेएस की बैठक में लिए गए फैसलों को 10 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें