फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में पड़ी 15 सेटीमीटर बर्फ ताममान लुढका

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा घाटी शीतलहर की चपेट में
विज्ञापन

काजा (रामपुर बुशहर)। स्पीति घाटी में शनिवार सुबह से बारिश एवं बर्फबारी का दौर जारी है। घाटी में ऊंचाई पर बसे लोसर, क्यामो, हंसा, क्याटो, चिचम, किब्बर, गैते, टाशीगंग, लंगचा, हिक्कम, कौमिक और डैमुल गांव में सुबह से बर्फबारी हो रही है। घाटी के निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई है। कुंजम दर्रा फिलहाल यातायात के लिए बंद हो गया है। काजा-कुल्लू बस को कुंजम पहुंचने से पहले ही वापस मुड़ना पड़ा। इसके अलावा काजा से मनाली की ओर जा रही नौ अन्य गाड़ियां को भी वापस काजा की ओर लौटना पड़ा। काजा से मनाली जा रहे किब्बर निवासी गजन सिंह, दोरजे छेरिंग, सोनम और तंजिन के अनुसार वे सुबह काजा से मनाली के लिए निकले थे, लेकिन कुंजम दर्रा पहुंचने से पहले ही लगभग पंद्रह सेंटीमीटर बर्फ सड़क पर जमी था जिसके कारण वह आगे नहीं जा पाए और उन्हें वहीं से वापस काजा लौटना पड़ा। सुबह से हो रही बारिश और बर्फ बारी से पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें