फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांईस क्वीज में प्रवांश व सलोनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइंस क्विज प्रवांश और सलोनी प्रथम
विज्ञापन

चौपाल स्कूल में चिल्ड्रन साइंस स्पर्धा का आयोजन
उपमंडल के 27 स्कूलों ने होनहारों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल में उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें उपमंडल चौपाल के 27 स्कूलों ने भाग लिया। स्पर्धा के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन केस्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
साइंस क्विज के कनिष्ठ (ग्रामीण) वर्ग में उच्च स्कूल जोड़ना के प्रवांश और सलोनी ने प्रथम स्थान, महामाया स्कूल सरांह के तृष्टि पटियाल और साहिल ने द्वितीय स्थान, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की श्रुति और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस क्विज कनिष्ठ (शहरी) वर्ग में हिमांद्री पब्लिक स्कूल नेरवा के पल्लवी और ओशिन ने पहला स्थान, हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा के राहुल शर्मा व पायल ठाकुर ने दूसरा स्थान तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के पीयूष और दीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

साइंस एक्टीविटी कनिष्ठ (ग्रामीण) वर्ग खगना स्कूल के अर्पित ने पहला स्थान, थरोच स्कूल की सानिया ने दूसरा तथा सरैन स्कूल की सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस एक्टीविटी कनिष्ठ (शहरी) वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के सूर्यांश ने प्रथम, आरके पब्लिक स्कूल चौपाल की सृष्टि ने द्वितीय तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साइंस क्वीज के वरिष्ठ (ग्रामीण) वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बौहर के देवदत्त और विपिन ने प्रथम स्थान, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवत के नितिन और अदिति ने दूसरा स्थान तथा उच्च स्कूल खगना के हनी और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ (शहरी) वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल के रितुल ममटा और पीयूष ने प्रथम स्थान, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के पूरव ने दूसरा स्थान तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरैन की तमन्ना और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस एक्टीवीटी वरिष्ठ (ग्रामीण) वर्ग में उच्च स्कूल खगना के मयंक ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवत की पलक ने दूसरा तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरोच की तनुजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ (शहरी) वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के साहिल ने प्रथम, लिविंग वैल्यूज स्कूल चौपाल की श्रेया शर्मा ने दूसरा तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैथ ओलंपियाड कनिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल की मन्नत मेहता ने प्रथम, हिमाद्री पब्लिक स्कूल नेरवा की ओशिन ने द्वितीय तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरोच के काव्यांश तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल चौपाल के सिद्धार्थ ने प्रथम, एसडी स्कूल नेरवा के तनुज ने दूसरा तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झीना के विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें