फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से सेब के 300 पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
तहसील कुमारसैन की मोगड़ा पंचायत के हथिया के जंगल में दो दिन लगी आग से भारी नुकसान हो गया है। जंगल की आग लोगों के बगीचों और घासनियों तक जा पहुंची। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुधवार सुबह मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग से स्थानीय निवासी तिलक राज के सेब के 200 पेड़, गोवर्धन दास के 100 पेड़ चपेट में आ गए।
विज्ञापन

आग से जंगल में हरे भरे पेड़-पौधे जल गए हैं। ग्राम पंचायत मोगड़ा के प्रधान नंदलाल ने बताया कि हथिया में आग से किसानों, बागवानों को भी नुकसान हुआ है। पंचायत ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देेने मांग की गई है। आग के कारण जंगल में पशुओं को चरने के लिए घास तक नहीं बचा है। वन खंड अधिकारी कांगल जयराम ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने लगातार दो दिनों तक स्थानीय लोगों के सहयोग से जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें