क्रिकेट ट्रॉफी पर मैहली का कब्जा
फाइनल में सैंज को दी मात, प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
भारत की जनवादी नौजवान सभा ठियोग इकाई की ओर से पराला मैदान में आयोजित अनु मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को विधायक राकेश सिंघा ने समापन किया। उनके साथ कामरेड अनु के परिजन और डीवाईएफआई राज्य सचिव कपिल भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। मैहली की टीम ने प्रतियोगिता जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
पराला में आयोजित प्रतियोगिता 135 दिनों तक चली। प्रतियोगिता के दौरान 124 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैहली और सैंज टीम के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में मैहली की टीम ने सैंज की टीम को पांच विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 66 हजार, 11 किट सहित ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 33 हजार व 11 किट सहित ट्रॉफी देेकर सम्मानित किया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सैंज टीम के रजत और बेस्ट कीपर का पुरस्कार सैंज टीम के खिलाड़ी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, मैन ऑफ द सीरीज, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मैहली टीम के खिलाड़ी को दिया गया। राज्य सचिव कपिल ने बताया कि अगली बार क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को एक लाख का नकद पुरस्कार सहित चांदी की ट्रॉफ ी पुरस्कार में दी जाएगी।