फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोग आज तक सड़क से नहीं जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है। सरकार और लोक निर्माण विभाग के कई आश्वासनों के बाद भी पंचायत क्षेत्र के हजारों ग्रामीण सड़क से वंचित हैं। ऐसे में ग्रामीणों को एक खच्चर पर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान ले जाना पड़ता है। इसकी एवज में 650 रुपये भाड़ा देना पड़ता है।
विज्ञापन

बीते करीब 15 वर्षों से रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की लच्चर कार्यप्रणाली और ठेकेदार की लेटलतीफी से काशापाट के ग्रामीण सड़क से नहीं जुड़ पाए। ग्रामीणों का आ रोप है कि बीते एक वर्ष में लोक निर्माण विभाग केवल 60 फीट ढांक की कटिंग नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि विभाग और ठेकेदार ने जानबूझ कर मशीन खड़ी की है। इस पर रॉक कटिंग मशीन के खराब होने का हवाला दिया जा रहा है। मशीन की ओर से यह कार्य 10 दिन से भी कम समय में पूरा हो सकता है। काशापाट पंचायत को जाने वाला एकमात्र खच्चर रोड भी बीते कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है। छो ढांक से करीब 300 मीटर ऊपर जाकर वाया मुंडाधार की पुरानी पगडंडी और जंगल के जोखिम भरे रास्ते से ग्रामीण खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं।

कटिंग का कार्य करें पूरा : ग्रामीण
पंचायत के बीरचंद साहनी, मोहन लाल जैन, सोहन लाल बिष्ट, मनमोहना सनारटू, रोशन लाल साहनी, हरि सिंह मेहता, बली राज जैन सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न बनने से पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। दुर्गम क्षेत्र में सड़क की सुविधा न होने से राशन की आपूर्ति भी नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से छो ढांक के पास बची हुई 60 फीट सड़क की कटिंग का कार्य जल्द पूरी करने की मांग उठाई है। हालांकि यहां से आगे तीन किलोमीटर सड़क पहले ही बन चुकी है।
विज्ञापन


मशीन का एक पार्ट खराब : सतीश
लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि आरओसी मशीन खराब पड़ी है। मशीन का खराब पार्ट चंडीगढ़ से मंगाया गया है। जैसे ही मशीन ठीक हो जाएगी तो सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें