फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचोती स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे मोधावी बच्चे

विज्ञापन
मचोती स्कूल में नवाजे मोधावी बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचोती के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्यान विकास अधिकारी आग्रदास ने बच्चों को इनाम बांटे।

पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की उसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंकरोला में मेहमानों के स्वागत किया। उन्होंने स्कूल वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन


छात्राओं दिव्या, रचना, काजल, पूजा, प्राची, अर्चिता ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बच्चों ने लोक नृत्य पेश किए गए। समारोह में अंत में खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस शिक्षा सत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रचूरानी, रीतू, दिव्या, रचना, शिवानी, मंजूबाला, अनिषका, प्रति नायक, वर्षा, राजकुमार, निखिल को पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में दिव्या, रंजिता, काजोल, रिया मेहमा, प्रीति, अक्षित, धीरज, अतुल, सार्थक को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्ररित किया।
विज्ञापन


स्कूल के समारोह में एसएमसी प्रधान पप्पू राम बुशैहरी, ग्राम पंचायत जगोठी के सदस्य, प्रवक्ता सुजाता नेगी, विक्रम सिंह ठाकुर, कमलेश बाल्टू, गिरधारी लाल प्रेमी, जगदेव चौहान, कुलदीप मेहता, अजीत सिंह, , प्रेम लता ठाकुर, रणवीर सिंह, विनोद कुमार, अजीत कुमार, कमलजीत सिंह, कैलाश शर्मा, गीता ठाकुर, मीरा ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, गुड्डी देवी सहित बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें