फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलसा स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों की प्रस्तुतियों से जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चले हम पर नाटिका मंचन
विज्ञापन

बलसा स्कूल में वार्षिक समारोह में छात्रों को मिला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलसा के वार्षिक समारोह में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों को सभी ने खूब सराहा। छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामा नंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुषमा बांश्टू ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। छात्रों ने विभिन्न गीतों पर प्रस्तुति दी। छात्रों ने स्कूल चले हम विषय पर लघु नाटिका का मंचन भी किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रज्जवल ठाकुर, पूजा कुमारी, शीतल कुमारी, नेहा ठाकुर, हर्ष, नीतिका, गोल्डी, सोनी, संजीव कुमार, गंगा राणा, दीक्षा सांख्यान, साक्षी ठाकुर, सुहानी, अनुष्का, नेहा, संजीव, मंजु, कविता, अखिलेश नेगी को पुरस्कृत किया गया। खेलों व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अब्दुल रहमान, रीतु ठाकुर, साक्षी, रमीज, यतिन, नेहा, आकृति, गौरव, अखिल, सुहानी, प्रतीक कौशल, नेहा ठाकुर, मीना, दीक्षा ठाकुर, यशवंत, प्रेम चंद, पार्वती, नीतिका, प्रतीक, विशाल, ऋतु, किरण, अक्षय, शीतल, स्नेहा, अंशुमन, शुभम, पल्लवी, मेहन, दिव्या, दिशांत, सुषमा, पीयूष अनुष्का, कार्तिक, विजय, साक्षी, तिपेंद्र, श्रुति, सुभाष, शबनम, मुस्कान, समीर, जितेंद्र, नितिन, विंकल, दीया, दीपेंद्र, विमल, सौरभ, मोहन प्रकृति और रीमा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपना पांजटा, केवीके प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ, पंचायत सदस्य श्यामा देवी सहित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें