फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने की शिकायत पर ब्रौ पहुंच गए राज्यपाल देवव्रत

विज्ञापन
governor hp - फोटो : governor hp
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को कुल्लू के डीसी और एसपी को निर्देश दिए कि ब्रौ क्षेत्र में जुए पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट भी सौंपी जाए। एक दिन के भीतर बताया जाए कि जुए को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की।

लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर रामपुर पहुंचे राज्यपाल से शनिवार को कुल्लू जिले के आउटर सिराज के ब्रौ क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की। इसमें कहा कि क्षेत्र में जुआ खेला जाता है। लवी मेले में भी खूब जुआ चलता है। इसमें लोग लाखों रुपये जुए में बहा देते हैं। इससे वे परेशान हैं और इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


शिकायत के बाद राज्यपाल ने ब्रौ क्षेत्र का दौरा किया। थाना प्रभारी ब्रौ से कहा कि जुआ रोकने के लिए अगर ठोस कार्रवाई तुरंत अमल में लाई गई तो उनको राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।
लोगों ने कहा कि जुए से क्षेत्र की युवा पीढ़ी और महिलाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे चिंतित राज्यपाल ने तुरंत कुल्लू जिले के उपायुक्त यूनुस और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को निर्देश दिए कि ब्रौ समेत अन्य क्षेत्रों में लवी के दौरान जुआ खेलने के गोरखधंधे पर तुरंत रोक लगाने को कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


लवी मेले के दौरान कुल्लू जिले का आउटर सिराज क्षेत्र ब्रौ और जगातखाना जुए खेलने के लिए बदनाम है। बताते हैं कि दो साल पहले एक पुलिस अधिकारी लाखों रुपये के साथ रंगे हाथों दबोचा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें