फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में ही उखड़ गई सड़क की मेटलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पांगी तक आठ किमी सड़क पर करोड़ों के बजट से सितंबर माह में मेटलिंगकी थी। लेकिन यह मेटलिंग एक माह में ही उखड़ गई। ग्रामीणों ने सड़क की मेटलिंग की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पांगी गांव के हाकीम नेगी ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक माह के बाद सड़क फिर खस्ता हो गई। पांगी गांव के प्रधान तेजिंद्र सिंह नेगी, दीप सागर नेगी, मनोज नेगी, संजीव नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान की गई अनियमितताएं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने कहा कि पांगी सड़क पर कुछ जगहों पर मैटलिंग जरूर उखड़ी हैं। इसके लिए अभी तो मौसम ठंडा हो चुका है। मार्च माह में ही निजी ठेकेदार से ही कार्य करवाया जाएगा। सड़क की मेटलिंग करने वाले ठेकेदार की पेमेंट भी रोक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें