फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 103 वर्षीय बुजुर्ग भगत राम ने गोद लिया सांगला स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
. प्रदेश के लिए बने प्रेरणा, सरकारी स्कूल की बदल सकती है तस्वीर : अनिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला तहसील के चांसू गांव के रहने वाले 103 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भगत राम ने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सांगला को गोद लेने का निर्णय लिया है। इस नेक कार्य की पहल पंचायत चांसू के पूर्व प्रधान अनिल कुमार के आग्रह पत्र से हुई। उन्होंने भगत राम को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है और आज वे जीवन के 103वें पड़ाव पर हैं, ऐसे में उनका सहयोग स्कूल के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भगत राम ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए लिखित सहमति दे दी है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि मैं स्वेच्छा से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सांगला को गोद ले रहा हूं। मेरे बाद इस जिम्मेदारी को निभाने का काम मेरा बेटा बाबू राम करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना मुख्य उद्देश्य है। यह कदम न केवल किन्नौर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा है कि यदि सफल नागरिक अपने पुराने शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी उठाएं, तो सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें