पंगी में नाले से शव को निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
कार के अगले दो टायर हवा में लटके मिले
कल्पा के पंगी में हुआ हादसा, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा के साथ लगते पंगी गांव में कार गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई है। दुर्घटनास्थल पर कार के अगले दो पहिये सड़क के किनारे हवा में लटके हुए पाए गएए जबकि शव नीचे गहरे नाले पड़ा मिला। इस दृश्य को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लटक गई। उसमें सवार अधिवक्ता खुद को बचाने के लिए बाहर कूदे, लेकिन वह गहरे नाले में जा गिरे। जांच में यह पता चला है कि पंगी गांव निवासी 42 वर्षीय अधिवक्ता प्रदीप शुक्रवार दोपहर को अपनी कार में कोर्ट से निकले थे। पंगी मोड़ गेट के पास पहुंचने पर यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया है।