पीजी कॉलेज में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
एबीवीपी ने किया आगाज एक परिषद कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आगाज ए परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
पीजी कालेज सभागार में एबीवीपी ने नए छात्रों के स्वागत में आगाज ए परिषद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इकाई के पदाधिकारियों ने सबसे पहले मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद इकाई के कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश कर छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी और किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि ने छात्रों को भविष्य कड़ी मेहनत कर आगे बढने का संदेश दिया।
इस मौके पर डॉ. नीतिन व्यास, किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान, इकाई अध्यक्ष राहुल फांकर, उपासना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
- सुभाष