बगीचों में सड़ रहा करोड़ों का सेब
ठियोग-होटकोटी मार्ग बंद होने से आई परेशानी
जुब्बल-कोटखाई का वैकल्पिक मार्ग भी खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। शिमला मुख्य मार्ग बंद होने के कारण बागवानों का सेब बगीचों में सड़ रहा है। रोजमर्रा के सामान की भी नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। सेब को छोटे वाहनों से जो बागवान मंडियों तक पहुंचा रहे हैं, उनको मनमाना किराया भुगतान करना पड़ रहा है।
नकराडी वार्ड से जिला परिषद सदस्य, मोती लाल सिथटा, पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई के उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, पंचायत समिति सदस्य विजय चौहान, कांता, पवित्रा पंवर, सुमन चौहान, यशोधा, सुनीता, मंजू डोगरा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान सही राम शर्मा, लोकिंदर चौहान, हेमा पोष्टा, प्रधान विद्या देवी, विद्या डोल्टा, रचना मेहता, राजेश कुमार, रमेश कुमार, श्रुति चौहान, शीला दुगटा, सुभाष पांटा, सोनिया, लता देवी, कल्पना गांगटा, शलिंद्र ठाकुर, मीना प्रेमी, इंदुराज, पूनम डोगरा, पुष्पा कंवर, सावित्रि वर्मा, राजिंद्र कुमार, सुमित्रा आजाद, रमेश सावंत, नागेंद्र, विनीता, शर्मा सोहन लाल बंटा, विभिन्न पंचायतों के उपप्रधान, प्रमोद भेल्टा, विनोद झोबटा, विनोद मोक्टा, राम लाल चौहान, बलबीर खिमटा, विनोद शर्मा, सुरेश दुल्टा, त्रिलोक, मेहर चंद कुड्डू, मेहर चंद रामनगर, पवन, कृष्ण चंद और राकेश चौहान के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग ठियोग-कोटखाई रोहड़ू काफी दिनों से यातायात के बंद पड़ा है। इस मार्ग को फिर से बहाल करने के लिए बहुत ही धीमी गति से कार्य चल रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब सीजन जोरों पर है। जुब्बल-कोटखाई का वैकल्पिक मार्ग भी खस्ताहाल है। यहां घंटों जाम लग रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।