स्वच्छ भारत के अभियान को
सफल बनाने का किया आह्वान
रोहड़ू। भाजपा रोहड़ू मंडल की मासिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के अभियान को सफल बनाने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक सर्किट हाउस में मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब एक सौ पार्टी कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। भाजपा मंडल रोहड़ू के मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान ने बताया कि बैठक में पार्टी और संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों मामलों को उठाया गया। पदाधिकारियों ने रोहड़ू में चल रहे विकासात्मक कार्यों पर विशेष चर्चा की। मासिक बैठक के दौरान गांधी जयंती के अवसर पर सभी लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। इस दौरान बैठक में भाजपा की प्रदेश सचिव शशि बाला, महामंत्री शशि रावत, सुधीर चौहान, महासचिव दिनेश चौहान, विजय लक्ष्मी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि किमालटा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष चमन शर्मा, गोपाल सिंह, राजेंद्र धिरटा, राजा मेहता, अनिल चौहान, कमलेश समरैक और निपेंद्र थोमटा आदि पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।