फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेनी जोन बना ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी जोन बना ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों की 25वीं खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
कबड्डी में कोठी स्कूल और वॉलीबाल में आनी ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। प्राथमिक स्कूलों की 25वीं खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठी में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने विभिन्न खेलों में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के कबड्डी छात्र वर्ग में कोठी ने पहला और आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग कबड्डी में दलाश ने पहला और कोठी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल छात्र वर्ग में आनी प्रथम और खुन्न स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो छात्र वर्ग में कोठी पहले, बाहु दूसरे, छात्रा वर्ग में कोठी प्रथम और खुन्न दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन छात्र वर्ग में बाहु प्रथम, आनी द्वितीय, छात्रा वर्ग में बाहु ने पहले और कुंगश ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। नाटी में बाहु ने पहला स्थान जबकि आनी ने दूसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में बाहु प्रथम, दलाश द्वितीय, समूहगान में बाहु पहले, आनी दूसरे, एकांकी में आनी ने पहला और बाहु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मार्चपास्ट में खुन्न ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनुशासन के लिए कुंगश को नवाजा गया। खंड शिक्षा अधिकारी शीला नेगी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर दीवान ठाकुर, पिंकू ठाकुर, इंद्र पाल, रणजीत कटोच, गोवर्धन सिंह, खुश ठाकुर, रविंद्र, नंदलाल, अमर चंद, अमर सिंह सुमन, उत्तम राम, शांति देवी, गोपाल, नरेश, सुंदन शर्मा, प्रकाश, पोविंद्र चौहान और बालकृष्ण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें