फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड ब्वॉयज रामपुर ने किक्रेट ट्राफी पर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैड ब्वॉयज ने किया क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

लूहरी के पराशर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
लूहरी के पराशर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मैड ब्वॉयज रामपुर ने जीती। रामपुर टीम ने 55 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में इलाके की 50 टीमों ने दमखम दिखाया। पराशर में आयोजित शांति मेमोरियल कप में मैड ब्वॉयज रामपुर और रूडीज इलेवन टीम फाइनल में भिड़ी। ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मैड ब्वॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 78 रन बनाए।
विज्ञापन

मैड ब्वॉयज की तरफ से करण जिष्टू उर्फ सहवाग ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 35 रन बनाकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों के छक्के उड़ाए। अनिश ने अपनी टीम को 25 रन को योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी रूडीज टीम के बल्लेबाज गोलू चौहान और अमित की घातक गेंदबाजी के आगे टिक न सके और दस रन से मैच हार गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने के लिए कर्ण जिस्टू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रूडीज के बॉबी को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजक कमेटी ने उप विजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें