अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करासा के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चतर सिंह ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। रंगारंग कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य आत्मा राम चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। स्कूली छात्रों ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, कुल्लवी नाटी, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन भी किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा क्षेत्र में ज्योति, मीना, श्रुति, प्रियंका, स्नेहलता, प्रीक्षित, टीना, ईशिका, सरोज, सेजल, हेमा और अप्सरा को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में पियुष, ज्योति, कुशल, जीवन, श्रुति, करिश्मा, राहुल, रोहित, प्रियंका, रवीना, अक्षय, राहुल, पलक, मीनाक्षी, दिवांशी और दीपमाला को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों के लिए हेमा, जमुना, नितिका, साक्षी, निशु, ईशिका और पार्शव को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक ताजेंद्र देष्टा, सुशील तांटा, बिंदी देवी, संगीता तेगटा, सुरक्षा कपटा, पल्लवी जोशी, अनीशा चौहान, सतीश जिंटा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।