फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने दो गाय को किया जख्मी

विज्ञापन
गाय - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के कोपटू गांव में बुधवार सुबह करीब चार बजे तेंदुए ने खूब आतंक मचाया। तेंदुए ने गौशाला की छत की चादर फाड़कर अंदर बंधी गाय को बुरी तरह से जख्मी किया। इसके अलावा एक अन्य गाय पर भी उसने हमला किया। लोगों ने मुश्किल से गाय को बचाया। तेंदुए ने ग्रामीणों के शोर मचाने पर छत के रास्ते से बाहर छलांग लगाई और वहां से भाग गया। इससे लोगों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलुना पंचायत के कोपटू गांव के गुलशन और योगेश शर्मा की गौशाला में सुबह के समय एक तेंदुआ ने दो गायों को जख्मी किया। गौर रहे कि इस क्षेत्र में पहले ही भालुओं का आतंक रहा है। भालुओं ने भी कई गौशालाओं के छतें उखाड़ी हैं। हालांकि भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया है। लेकिन अभी तक इसमें कोई जंगली जानवर नहीं फंस पाया है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, वन मंडल अधिकारी लूहरी वीके अग्रवाल ने कहा कि तलूणा पंचायत में भालू और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से स्वयं सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें