फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लिया सौहार्द और देश की अखंडता बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 19 से 24 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 23 नवंबर को महिलाओं ने सांस्कृतिक एकता दिवस परियोजना सभागार में धूमधाम से मनाया। झाकड़ी और नाथपा में परियोजना से जुड़े समस्त महिला क्लब इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बने। कलाकारों ने अलग-अलग प्रदेशों के नृत्य और गायन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रूपम सूद ने कहा कि देश में विविधताओं का समावेश है। इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी एकता की प्रतीक है। नृत्य से दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश अपने आप में अनूठा उदाहरण है। अंत में महिलाओं ने आपसी सौहार्द और देश की अखंडता बनाए रखने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सामाजिक न्याय को लेकर विचार साझा किए।
इस मौके पर अनामिका कुमार, नीरज शर्मा, मीना नेगी, नीलम सोहल, नीलाम धीमान, सपना सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें