फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोट में मेधावी किए पुरस्कृत

विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोट में आयोजित वार्षिक समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। समारोह में सेवानिवृत्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी दीपक राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्राओं ने वंदेमातरम गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जल बचाओ-जीवन बचाओ विषय पर नाटिका का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त भंगड़ा, लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य प्रदीप आजाद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने के लिए निखिल कुमार को वर्ष 2017 के बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया। नीति साजटा, रोजी, नेहा रिमटा, रानिका, स्नेहा, हिमानी, स्नेहा साजटा, वंशिका, श्रुति, दीक्षांत, किरण लता, अनीता, कृतिका, अमन, निशिका, ज्योतिका, रवि, सिद्धार्थ, उर्वश, निशांत, चेतना, शिवानी, दीपक, अरुण, रीतिका, कृतिका पिरटा, अंजली, संदीप, नेहा साजटा, गीतिका, निखिल, गीता, दीक्षा, अविनाश, कशिश को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश शर्मा, सेवानिवृत्त भाषा अध्यापक जगदीश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञानी राम शर्मा, ग्राम पंचायत बढ़ाल के उप प्रधान यशपाल राथता, ज्ञानी राम शर्मा, मोहन सिंह तांटा सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें