रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर महोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका सोनिया शर्मा के नाम रही। ठंडी हवाओं के बीच सोनिया ने समारोह में उपस्थित दर्शकों को एक के बाद एक पंजाबी और हिंदी गाने गाकर समारोह में उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
आखिरी सांस्कृतिक संध्या में सोनिया ने दमादम मस्त कलंदर..., जुगनी, रेशम का रूमाल..., दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी..., लंबी जुदाई..., पल्लू लटके..., मेरे रशके कमर..., कजरा मोहब्बत वाला जैसे अनेक गाने गाकर खूब समां बांधा। महोत्सव के आखिरी दिन जिलेभर से पहुंचे लोगों ने भी खूब लुत्फ उठाया। वहीं बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से पहुंचे कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर एसी किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार शर्मा, एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा, डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह, डीएसपी भावानगर मनोज कुमार, डीपीआरओ ममता नेगी, जिला खेल अधिकारी जीएल नेगी के अलावा थाना प्रभारी रघुवीर सिंह नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।