फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए लगा रहे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

कोर्ट रोड क्षेत्र में लचर बिजली व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते चार दिनों से दिन भर क्षेत्र में बिजली कट लगाए जा रहे हैं। रविवार को भी सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बिजली कटों का सिलसिला वीरवार से लगातार चल रहा है। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। रविवार को क्षेत्र में दिन भर आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को भी परेशानियां पेश आ रही हैं। बिजली कटों के कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी सुंदर सिंह, रामपाल, गिरधारी, श्याम सिंह, रिछपाल, रजनीश, सोहन सिंह, मोहन लाल ने बताया कि वीरवार से बिजली कटों का सिलसिला चल रहा है। दिन भर बिजली बाधित रहती है। बिजली की लचर व्यवस्था से काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए। उधर, विद्युत बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने बताया कि लाइन की मरम्मत कार्य के चलते बिजली कट लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें