रामपुर बुशहर। जीबी. पंत महाविद्यालय रामपुर बुशहर की एनएसएस इकाई के 10 स्वयंसेवकों ने रैबिज अभियान में भूमिका निभाई। इनमें 7 स्वयंसेवक फील्ड में रहकर टीकाकरण कार्य में शामिल रहे, जबकि 3 स्वयंसेवकों ने विभिन्न टीमों के साथ समन्वय का कार्य संभाला। एनएसएस इकाई का यह सहयोग अभियान की सफलता में विशेष रूप से सराहनीय रहा।