रोहड़ू। रोहड़ू के एसडीएवी स्कूल टिक्कर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर के खिलाड़ियों ने शिमला में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में रोहड़ू क्षेत्र के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न भार वर्ग में गुलमु राम ने स्वर्ण, युगम ने स्वर्ण और अनंत ने स्वर्ण पदक जीता। अर्श ने रजत, ईशिता ने रजत, शुभम ने कांस्य, वंश सरमेट ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा नक्ष ने कांस्य, वंश ने कांस्य, सात्विक ने कांस्य पदक जीता है। कोच रविंद्र और चमन राज ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।