बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत शास्त्री अध्यापक पी दुर्वासा सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन। स्त्रोत स
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर लगा। शिविर में सेवानिवृत्त शास्त्री अध्यापक पी दुर्वासा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम बाल विद्यालय से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त कुंदन शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि कुंदन शर्मा ने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा बताया और इसके निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि संस्कृत हमारी संस्कृति और धरोहर की मूल भाषा है, जिसे हमें अवश्य पढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि दुर्वासा ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वेदों, लौकिक संस्कृत एवं शब्द प्रमाण प्रणाली की व्याख्या की। प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय में संस्कृत वस्तु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। छात्राओं के लिए अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सहसंयोजक अध्यापक राकेश ठाकुर और नागेश्वर ठाकुर उपस्थित रहे। शिविर के संयोजक आचार्य हीरालाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।