फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने के लिए विज्ञान आवश्यक : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग स्कूल में एक गुरु-शिष्य पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय उच्च पाठशाला चेयड़ में मंगलवार को गुरु-शिष्य पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीआर शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर संकेत करता है। शिक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने के लिए विज्ञान आवश्यक है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में पूर्व छात्र डॉ. बाबू राम ने स्कूल के लिए विज्ञान प्रयोगशाला और कंवल राम ने पुस्तकालय के लिए पुस्तकें दान कीं। इस दौरान पाठशाला से सेवानिवृत्त अध्यापकों का छात्रों ने सम्मान किया गया। मुख्याध्यापक रमेश शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अतर सिंह चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय जनता ने कार्यक्रम की खूब सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें