फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.50 करोड़ से संवरेगा आनी-सैंज एनएच 305

विज्ञापन
आनी-सैंज के बीच एनएच 305 पर डंगा लगाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। लंबे समय से खस्ताहाल एनएच 305 की जल्द हालत सुधरेगी। जल्द ही क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा। एनएच प्राधिकरण करीब साढ़े 10 करोड़ की लागत से एनएच में व्यापक सुधार करेगा। आउटर सिराज और कुल्लू जाने वाले हजारों लोगों को एनएच की हालत सुधरने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आनी-सैंज एनएच 305 अब सुरक्षा और सफर करने के लिए आसान हो जाएगा। इन दिनों आनी-सैंज के बीच करीब 290 मीटर के डंगे उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जहां सड़क या तो संकरी है या फिर पासिंग प्वाइंट न होने से वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा 10 किलोमीटर सड़क पर क्रैश बैरियर भी लगने शुरू हो गए हैं। इनके लगने से अब सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर होगी। उल्लेखनीय है कि आनी-सैंज के बीच सड़क जगह-जगह पासिंग प्वाइंट न होने की वजह से परेशानी भरी थी। अब सड़क पर काम होने से काफी हद तक यह सुरक्षित होगी। एनएच प्राधिकरण इस काम पर करीब साढ़े दस करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। एनएच पर निर्माण भी शुरू हो चुका है।
एनएच पर करीब 30 स्थानों पर डंगे लगने से सड़क पर पहले की अपेक्षा यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। साथ इन इस क्षेत्र में दशकों पुरानी जाम की समस्या से भी निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण सब डिवीजन आनी के एसडीओ धनसिंह शर्मा ने बताया कि आनी-सैंज के बीच चिह्नित जगहों पर करीब तीस डंगे लगेंगे। दस किमी सड़क पर क्रैश बैरियर निर्माण का काम भी चल रहा है। तय समय पर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें