फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के नाम पर फ्रॉड : पहली शादी में नशे की आदी निकली दुल्हन, दूसरी फेरों के अगले दिन भागी; करीब 8 लाख की ठगी

Fri, 12 Sep 2025 03:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

Marriage Scam Hamirpur : जिला हमीरपुर में शादी के नाम पर एक व्यक्ति को दो बार चूना लगा। पीड़ित से करीब आठ लाख रुपये की ठगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। सनाही पंचायत के निवासी राकेश कुमार की दो बार शादी करवाने के नाम पर करीब 8 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित राकेश कुमार ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि विवाह संपन्न होने के कुछ ही दिनों बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई।

विज्ञापन


पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि पहले फरवरी माह में जिस लड़की से शादी की गई थी वह पंजाब की रहने वाली थी और नशे की आदि थी और घर में नशा किया करती थी और उसे फिर पंजाब छोड़कर वापस आ गए। फिर राकेश कुमार को बिचौलिए अरविंद कुमार ने दूसरी जगह शादी करवाने का आश्वासन दिया। इसके बदले में और पैसे की डिमांड की गई और उसे पैसा दिया गया।

अरविंद कुमार ने राकेश कुमार की दूसरी शादी होशियारपुर में रहने वाली एक लड़की से करवाई जो दूसरे दिन ही घर से चली गई। वहीं पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि नेरी के एक व्यक्ति उन्हें बताया था कि एक व्यक्ति शादियां करवाता है। जब वह उससे मिले तो उसने लाखों रुपए लेकर एक लड़की से शादी करवा दी। वह लड़की नशे की आदी निकली जिसके बाद यह उसे उसके परिजनों के पास पहुंचाया गया। बाद में उस व्यक्ति ने इसकी फिर शादी करवा दी तथा रुपए लिए गए। बाद में वह लड़की भी छोड़कर चली गई।

राकेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति शादी का खेल खेलता है तथा रुपये ठग रहा है। वहीं, मानवाधिकार आयोग की जिला प्रधान अंजना ने बताया कि राकेश कुमार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि अरविंद नाम के व्यक्ति ने राकेश कुमार का दो बार विवाह करवाया और 8 लाख लिया है। जब उसे बातचीत करने के लिए बुलाया गया तो अरविंद कुमार टाल मटोल करने लगा और मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके तहत उसके खिलाफ हमीरपुर एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

वहीं, मानवाधिकार आयोग की महासचिव पूनम मड़ियाल में बताया कि राकेश कुमार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इसलिए एसपी कार्यालय हमीरपुर पहुंचे हैं ताकि राकेश कुमार को न्याय मिल सके। वहीं सनाही पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार ने पंचायत में शिकायत की है इसके संदर्भ में एसपी कार्यालय पहुंचे हैं, ताकि राकेश कुमार को न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार के साथ शादी के नाम पर दो बार ठगी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें