फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Dharmani vs Harsh Mahajan: धर्माणी बोले- हर्ष महाजन की पहचान कांग्रेस के कारण, सोच-समझ कर करें बयानबाजी

Mon, 18 Nov 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मंत्री धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए प्रदेश की छवि को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की पहचान है। उन्हें सोच-समझ कर बयानबाजी करनी चाहिए। सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मंत्री धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए प्रदेश की छवि को खराब कर रहे हैं। उन्हें सांसद होने के नाते प्रदेश के हित केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने चाहिए।

विज्ञापन


राजेश धर्माणी ने कहा कि महाजन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सरकार को लेकर गलत बयान देने से परहेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के चलते ही कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव जीते। कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर 40 हो गई है। भाजपा का ऑपरेशन लोट्स भी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के चलते फेल हुआ। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी में जाकर नेताओं को खुश करने के लिए आधारहीन बयान दे रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने उनके लिए क्या-क्या नहीं किया। आज उनकी पहचान कांग्रेस के कारण ही है।

उन्हें सरकार को लेकर झूठे बयान देने से परहेज करना चाहिए। जनता समझदार है, हर बात को भली भांति जानती है। धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन को प्रदेश के चार लोकसभा सांसदों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ मिलकर केंद्र सरकार के पास हिमाचल के हितों की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। वर्तमान सरकार को पूर्व की भाजपा सरकार से कर्ज विरासत में मिला है। हर्ष महाजन को यह भी याद रखना चाहिए कि जब वे मुख्य संसदीय सचिव और मंत्री थे, तब का कर्ज भी वर्तमान सरकार ढो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें