फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार, तीन की मौत; 10 घायल

Sun, 09 Feb 2025 09:56 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चढ़ियार (कांगड़ा)

सार

हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे कांगड़ा के श्रद्धालुओं की गाड़ी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कांगड़ा के चढ़ियार क्षेत्र के डोली गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के 10 लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह छह बजे के करीब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


तीन की मौत
मृतकों की पहचान निर्मला उर्फ गुड्डी देवी, सुरेंद्र राणा और शीला शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में अशोक शर्मा, सुदेश कुमारी, जीवनी देवी, रक्षा देवी, तांबा देवी, अंजना कुमारी, अंजू, चंदी, सुनील कुमारी और कुसुमलता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चढ़ियार के 20 से अधिक श्रद्धालु बुधवार को दो गाड़ियों में महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए थे।

यूपी के हमीरपुर में दुर्घटना
चढ़ियार के करीब 20 से ज्यादा लोग दो गाड़ियों में बुधवार को चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान करने गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय प्रयागराज से करीब 150 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के राठ स्थान पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों में से जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमे फ्रंट सीट पर पत्रकार सुरेंद्र राणा उर्फ पप्पू और पीछे निर्मला उर्फ गुड्डी देवी बैठे थे और दूसरी गाड़ी में 6 लोग थे। खबर मिलते ही चढ़ियार के डोली गांव में मातम का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और घायलों का निकटतम अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे हिमाचली श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और 10 के घायल होने पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने चढ़ियार खास पंचायत के सुरेंद्र राणा व निर्मला देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी, पवन कौंडल, विक्की चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें