फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि: राजीव बिंदल बोले- हिमाचल प्रदेश के 11 लाख किसानों को मिले 220 करोड़ रुपये

Fri, 30 Oct 2026 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये मिले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धनराशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बिंदल ने कहा कि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत हिमाचल के करीब 11 लाख किसानों के बैंक खातों में 220 करोड़ रुपये की राशि पहुंची है। प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये मिले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धनराशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बिंदल ने कहा कि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

विज्ञापन


अब तक 24 किस्तों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को करीब 5,230 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह राशि छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए खाद, बीज सहित अन्य जरूरतें पूरी करने में मददगार है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि मोदी सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें